सोनौली बॉर्डर पर पाकिस्तान का फूंका गया ध्वज

सोनौली बॉर्डर पर पाकिस्तान का फूंका गया ध्वज

सोनौली बॉर्डर पर पाकिस्तान का फूंका गया ध्वज

सोनौली बॉर्डर पर पाकिस्तान का फूंका गया ध्वज–
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा है। सोनौली बार्डर के लोगों ने भारत-नेपाल सीमा पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का झंडा जलाया।
मंगलवार की शाम को सोनौली के भाजपा नेता संजीव जायसवाल के नेतृत्व में युवाओ ने जबर जस्त आक्रोष व्यक्त किया ।
बता दे कि अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे शिव भक्तों पर सोमवार को देर शाम आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।इस आतंकी हमले के विरोध में लोगों में गुस्सा साफ दिख रहा है। इसी के चलते युवाओ ने इण्डिया-नेपाल के बॉर्डर सोनौली में आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान का झण्डा जला कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी करने और पाकिस्तान का झंडा जलाए जाने के बाद पुलिस समेत एसएसबी चौकन्नी हो गई और सीमा पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे