महापौर गोरखपुर ने कमान्डेट को रक्षा सूत्र बाध सुरक्षा का लिया संकल्प
सोनौली बार्डर पर एसएसबी जवानो को महापौर ने बाधा राखी और उनके दीर्घआयु की कामना
सोनौली कार्यालय/महराजगंज
सरहद की सुरक्षा कर रहे एसएसबीे जवानो को गोरखपुर की महापौर डा0 सत्या पान्डेय ने राखी बाधकर उनके दीर्घआयु की कामना किया और सरहद की सुरक्षा का संकल्प लिया।
शनिवार की दोपहर को सोनौली बार्डर पर पहुची गोरखपुर की महापौर डा0 सत्या पान्डेय ने भारत द्वार से सटे एसएसबी के मेन गेट कैम्प पर रस्मो रिवाज के साथ तिलक लगाकर एसएसबी के कमान्डेट शिव दयाल को राखी बाधा और उनकी आरती उतार कर उनके दीर्घआयु होने की कामना किया। इस क्रम मे सरहद पर तैनात तमाम जवानो को सरस्वती शिशु मंदिर सोनौली की बच्चियो ने भी राखी बाधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर एसएसबी के डिप्टी कमान्डेट दिलीप झाॅ सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।



