सोनौली बार्डर पर मालवाहक ट्रकों के कटिंग के आरोप में तीन सिपाहियों पर गिरी गाज-
सोनौली बार्डर पर मालवाहक ट्रकों के कटिंग के आरोप में तीन सिपाहियों पर गिरी गाज—
जांच टीम सादी वर्दी में ट्रको पर बैठ पहुची सोनौली, पुलिस के कार्यो का लिया जायजा ,तीन सिपाहीयो के खिलाफ हुई कार्यवाही–
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रको को लेकर मचे अवैध वसूली और ओवर टेक की शिकायत पर आज लखनऊ से पुलिस टीम ने सादे वर्दी में ट्रको पर बैठ कर स्थानीय पुलिस के कार्यशैली का जायजा लिया और मौके पर लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस कर्मियो को ससपेंड कर दिया है। इसके साथ ही सरहद पर कपड़ो की तस्करी मादक प्रदार्थ समेत अन्य संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट जुटाये जाने की खबर है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार की देर शाम ट्रको से वसूली ओवर टेक की शिकायत पर लखनऊ पुलिस विभाग द्वारा जाच के लिए क्षेत्राधिकारी कुशीनगर को भेजा गया था।जिसमे उन्होंने छपवा बाईपास से एक ट्रक में सादे वर्दी में बैठ गए और सोनौली के बीच उक्त ट्रक को दो स्थानों पर रोका गया जहा दलाल की पूछताछ करती सोनौली पुलिस के तीन सिपाहियो को लापरवाही के आरोप में ससपेंड कर दिये जाने की खबर है।
हाला कि इस संबंध में किसी जिम्मेदार अधिकारी का पक्ष नही मिल पाया है ।





