अबकारी मंत्री बोले——— अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी चौकसी-
अबकारी मंत्री बोले —
अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी चौकसी—-
ने अबैध शराब के कारोबारियो शिकंजा कसने का दिये निर्देश
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिले में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार को संज्ञान में लेते हुए आबकारी मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।
पं. दीनदयाल उपाध्यय के जन्म शताब्दी समारोह में सरीक हुए आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को कच्ची और नकली शराब के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध काम बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालो पर जल्द से जल्द नकेल कसे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश देते हुए बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने का आदेश दिया।





