यातायात नियम तोड़ा तो खैर नही — आदित्य प्रकाश वर्मा

यातायात नियम तोड़ा तो खैर नही — आदित्य प्रकाश वर्मा
आई एन न्यूज गोरखपुर :
अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश पर गुरुवार को पूरे शहर में हेलमेट, सीट बेल्ट , वाहन चलाते वक्त मोबाइल इस्तेमाल,वाहनों पर हूटर,सायरन , प्रेशर हॉर्न का प्रयोग, काली फ़िल्म ,ओवर स्पीड शराब पी कर वाहन चलाने वालो के विरुध एक अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया । साथ ही एैसे लोगो को दुबारा ऐसा ना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है । यह अभियान पूरे सप्ताह चलेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि यातायात नियमो को ताड़ने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जायेगा ।
इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा स्वंय कर रहे है। इनके साथ टीम में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रवीण कुमार ,प्रभारी यातायात नवीन सिंह,धुर्व चंद,जगनारायण,विनोद सिंह, श्री निवास तिवारी, सुरेश सिंह,दीप चन्द आदि पुलिसगण मौजूद रहे। यह जागरुकता अभियान 10 .8.17 तक अनवरत चलता रहेगा।





