स्तनपान सप्ताह का शुभराम्भ, डीएम गोरखपुर बोले
स्तनपान सप्ताह का शुभराम्भ, डीएम गोरखपुर बोले—–
मां का दूध अमृत समान —
आई एन न्यूज गोरखपुर :
जिला महिला जिला चिकित्सालय में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारम्भ जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने
दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को जीने का अधिकार है, उन्हें सर्वोत्तम स्वास्थ्य तथा विकास का अधिकार है, स्तनपान इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा शुद्ध एंव पोषक आहार भी।
उन्होंने यह भी कहा कि मां का दूध अमृत समान होता है जो बच्चे के स्वस्थ्य जीवन विकसित करने में कारगर होता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगे कहा कि स्तनपान की रक्षा, बढ़ावा देना तथा उसकी सहायता करना यह तीन ऐसे स्तम्भ हैं जिनके आधार पर गरीब और अमीर दोनों को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता हैै। उन्होंने कहा कि स्तनपान सिर्फ मां की जिम्मेदारी नही है इसे सफल बनाने हेतु हमें स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार, समाज से सहयोग की जरूरत है और सब मिलजुल ही इसकी सफलता के लिए कार्य करें।
श्री रौतेला ने स्तनपान के लाभ पर चर्चा करते हुए कहा कि 6 माह तक शिशु को केवल मां का दूध दें, यह शिशु के लिए सर्वोत्तम, सर्वश्रेष्ठ एंव सम्पूर्ण आहार है अन्य किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ न दें यह शिशु के लिए अत्याधिक हानिकारक होता है। स्तनपान से शिशु की प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है एंव शिशु की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता में परिपक्व बनाने में सहायक है। स्तनपान संक्रमण को रोकता है एंव शिशु को कुपोषण से बचाता है जिसके परिणाम स्वरूप शिशु का लघुकालिक एंव दीर्घकालिक विकास एंव पोषण सुनिश्चित होता है।
इस अवसर पर बताया गया कि इस सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष एक अगस्त से 7 अगस्त तक किया जाता है। जिलाधिकारी ने इस तरह के कार्यक्रम सभी विकास खण्डों में आयोजित कराने पर बल देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसके प्रति जन जागरूकता निरन्तर जारी रखनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रवीन्द्र कुमार, प्रमुख चिकित्साधीक्षक महिला (चिकित्सालय) ए.के. गुप्ता, डा0 वाई.डी. सिंह, डा0 के.पी. कुशवाहा, डा0 आर.के. पाण्डेय सहित अन्य चिकित्सक एंव स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।





