ताज़ा खबर

पर्यटन

बार्डर स्पेसल

news

नौतनवा में भक्ति का उल्लास: भगवान परशुराम मंदिर में श्रद्धापूर्वक श्रृंगार, पूजा-अर्चना और आरती सम्पन्न

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा क्षेत्र में आज भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर नौतनवा स्थित मां बनैलियां माता मंदिर परिसर में विराजमान भगवान श्री परशुराम मंदिर में सुबह भगवान का श्रृंगार पूजा-अर्चना, आरती की गयी.
श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद ले रहे हैं।
आयोजक समिति के अनुसार शाम 5 बजे एक विशेष कार्यक्रम के तहत भगवान श्री परशुराम मंदिर सेवा समिति, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को शामिल होने का आह्वान किया है। साथ ही, भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे