ताज़ा खबर

पर्यटन

बार्डर स्पेसल

news

मुख्यमंत्री से मिले विधायक—नौतनवा के परशुराम मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे में एक ओर जहां भगवान श्री परशुराम जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही थी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल भी सामने आई। मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्ति का माहौल बना रहा।
इसी बीच नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि  त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास एवं भगवान परशुराम मंदिर के कायाकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बताया जा रहा है कि पूर्वांचल के एकमात्र भगवान परशुराम मंदिर के कायाकल्प के लिए करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत मंदिर का सौंदर्यीकरण, पहुंच मार्ग (सड़क) का निर्माण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण भी कराया जाएगा।
गौरतलब है कि नौतनवा कस्बे के आराध्य देवी माता बनैलिया मंदिर परिसर में स्थित यह परशुराम मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के कायाकल्प की यह योजना क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा दे सकती है।
स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मंदिर परिसर एक भव्य और सुव्यवस्थित धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

 महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे