
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, ‘मां वैष्णो बेकर्स’ में लाखों का नुकसान — मौके पर पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकरी की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, “मां वैष्णो बेकर्स एंड गिफ्ट कॉर्नर” में सुबह करीब 7 बजे अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाया और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना में दुकान के अंदर रखा सजावटी सामान, अन्य कीमती वस्तुएं और सीसीटीवी कैमरे समेत लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्रारंभिक अंदाजा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
दुकान के मालिक सनी गुप्ता, जो नौतनवा के छपवा के निवासी हैं, रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह यह हादसा होने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और वह स्वयं पूरी तरह पीड़ित के साथ खड़े हैं।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, ‘मां वैष्णो बेकर्स’ में लाखों का नुकसान — मौके पर पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी
सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड में SBI का जागरूकता अभियान, सिखाए साइबर सुरक्षा के उपाय”
विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल से चंचाई माता मंदिर छठ घाट के सुंदरीकरण का हुआ शुभारंभ
नौतनवा में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
नौतनवां: केक काटकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बाबा साहब को किया नमन 
