अड्डा बाजार में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में ज्वेलर्स को नकली सोना बेचकर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, आरोपियों ने 28 और 30 मार्च को अड्डा बाजार स्थित अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचकर असली सोना बताकर नकली आभूषण बेच दिए और हजारों रुपये की ठगी कर फरार हो गए। जब दुकानदारों ने आभूषणों की जांच कराई तो वह नकली निकले, जिससे हड़कंप मच गया।
घटना के बाद दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। सूचना मिलते ही 30 मार्च को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अड्डा बाजार कस्बे से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अड्डा चौकी पर पूछताछ की।
पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष नौतनवा, पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अड्डा बाजार के सोने-चांदी कारोबारियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

अड्डा बाजार में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
कमांडो प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह संपन्न, आईजीपी दान बहादुर कार्की रहे मुख्य अतिथि
जनता की सुनवाई से शुरू हुआ एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का कार्यकाल, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
महराजगंज में नए एसपी का स्वागत, शक्ति मोहन अवस्थी ने संभाली जिम्मेदारी
“नौतनवा में विधायक के पीछे क्यों दौड़ पड़ी भीड़? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान” 
