नेपाल चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर सोनौली में भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक

नेपाल चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर सोनौली में भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक

नेपाल चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर सोनौली में भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठकनेपाल चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर सोनौली में भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठकहोली व नेपाल चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर सोनौली में भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में होने वाले चुनाव एवं आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद महराजगंज में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना द्वारा सोनौली बॉर्डर पर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की प्रभावी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम तथा सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव अवधि एवं त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं स्थानीय थाना पुलिस को संयुक्त रूप से गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, तस्करी या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए और संबंधित मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई।
बैठक में नेपाल के जिला अधिकारी सहित सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। भारत-नेपाल प्रशासन के बीच इस समन्वित पहल से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई गई है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे