सोनौली व नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण आज, विधायक होंगे मुख्य अतिथि

सोनौली व नौतनवा में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण आज, विधायक होंगे मुख्य अतिथि
आई एन न्यूज सोनौली/नौतनवा डेस्क: शासन द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए आज सोनौली नगर पंचायत और नौतनवा नगर पालिका परिषद कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर को लेकर दोनों नगर निकायों में व्यापक तैयारियां की गई हैं और कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी होंगे, जबकि नामित सभासदों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार निभाएंगे। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा नामित सभासदों को आज सोनौली नगर पंचायत परिसर में विधिक रूप से दोपहर दो बजे शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नगर निकायों में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे