ताज़ा खबर

पर्यटन

बार्डर स्पेसल

news

भीषण आग से 35 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, तीन झोपड़ियां भी खाक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम महुअवा नंबर एक टोला मध्यनगर और बैरवा जंगल के सिवान में गुरुवार को अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 35 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, वहीं तीन झोपड़ियां भी पूरी तरह खाक हो गईं।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण उसके सामने बेबस नजर आए। हालांकि, ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अथक प्रयास किया, जिसके बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग को पूरी तरह बुझाया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
जानकारी के अनुसार, महुअवा नंबर एक टोला मध्यनगर के पश्चिमी सिवान में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों का अनुमान है कि हाई वोल्टेज विद्युत तार से किसी पक्षी के टकराने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई हो सकती है।
किसानों को भारी नुकसान
इस अग्निकांड में दुर्गापुर गांव के ग्राम प्रधान रघुबर यादव समेत छोटेलाल यादव, रामप्रीत यादव, मनोज कुमार पांडेय, मनीष कुमार पांडेय, रामबचन, रामकेवल, सोहन यादव आदि किसानों की लगभग 35 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
पछुआ हवा के तेज झोंकों के चलते आग बैरवा जंगल के सिवान तक पहुंच गई, जहां अरशद हुसैन, मोहम्मद हसन, अबुजैद खान, पंकज चौधरी, बैजनाथ चौधरी, इंद्रावती, बेचन, सोहराब, कर्नाटक सिंह, अब्दुल हमीद, इंसान अली, शकील, जमील, परवेज, जमीरुननिशा, असलम, अकरम सहित कई किसानों की करीब 20 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से प्रति एकड़ 6800 रुपये की दर से क्षतिपूर्ति दी जाएगी। नुकसान के आकलन के लिए लेखपाल को मौके पर भेज दिया गया है। इस घटना से किसान भारी नुकसान से चिंतित हैं।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे