दूकान के मालिक ने कहासूनी मे मारी चाकू
पुरानी रंजिश मे खुनी संघर्ष दो गंभीर
– बीती रात राजाबारी स्थित कबाड़ की दुकान पर हुई वारदात
– दूकान के मालिक ने दूकान पर काम छोड़ने को लेकर हुई कहासूनी मे मारी चाकू
– कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मार रही दबि़श आरोपी पकड़ से बाहर
– एक की हालत चिन्ताजनक तो दूसरा भी गंभीर निचलौल सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफ़र
ठूठीबारी प्रतिनिधि/महाराजगंज
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी स्थित एक कबाड़ की दूकान पर शराब की नशा मे धूत दूकान मालिक की अपने वहां पूर्व मे काम कर रहे युवक से इस बात को लेकर कहासूनी हो गयी कि तुम दूकान पर क्यों नही आ रहे हो। इसी बात को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि दूकान के मालिक ने चाकू से प्रहार कर दिया जिसमे दो को गंभीर चोटंे आई है। जिसमे से एक की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। निचलौल सीएचसी से डाक्टरों ने एक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया वही दूसरे का ईलाज अब भी चल रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश मे दबिश डाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी मे दिन मंगलवार की देर रात गांव से सटे ही एक कबाड़ की दूकान पर कुछ लोग अपने मे बैठ पार्टी का मजा ले रहे थे। उक्त पार्टी में गांव के ही दिलीप कुमार पुत्र तपेश्वर व पूरन पुत्र जुग्गीलाल भी मौजूद थे। बताते चले कि पूरन कुछ दिन पूर्व संतोष के कबाड़ी की दूकान पर काम किया करता था पर एक पुलिसियां केस से ख़फा हो उसने उक्त दूकान से नाता तोड़ लिया और अपना खुद का काम करने लगा जिसकों लेकर संतोष के अन्दर खुन्नस थी। शराब का नशा चढ़ने के साथ ही पूरानी बातों पर चर्चा होनी शुरू हो गयी जिसपर संतोष ने यह कहते हुए झड़प शुरू कर दी कि तुम दूकान पर क्यों नही आ रहे हो। इस बात ने इतना तुल पकड़ कि पहले हाथापाई हुई और उसपर भी मन नही माना तो संतोष ने पास मे ही पड़े चाकू से दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे दोनों गंभीररूप से जख़्मी हो गये। हालत की गंभीरता को देख परिजन उन्हें निचलौल सीएचसी ले गये जहां ऐ की हालत बिगडता देख गोरखपुर रेफर कर दिया वही दूसरे का ईलाज चल रहा है। कोतवाली पलिस ने परिजनों के दिये तहरीर के आधार पर संतोष के भा.द.सं. की धारा 326, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाशी मे लग गयी अब तक आरोपी पकड़ से बाहर है।
अरूण कुमार वर्मा





