ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्याब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आई एन न्यूज आगरा डेस्क:
उत्तर प्रदेश के आगरा के जगनेर क्षेत्र में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की ओर से घटनास्थल की पड़ताल की गई, जिसमें सामने आए एक सुसाइड नोट ने दोनों बहनों के आत्महत्या के पीछे की वजह साफ कर दी।
सुसाइड के जरिए दोनों बहनों ने आश्रम से जुड़े कुछ लोगों का नाम लेते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की गुहार लगाई हैं। बहनों ने सुसाइड में यह तक कह दिया कि आश्रम में कार्यरत इन दोषियों को आसाराम बापू की तरह आजीवन सजा मिलनी चाहिए। सुसाइड नोट में आश्रम से जुड़े तीन लोगों और एक महिला का काला चिट्ठा खोल दिया। इसमें रुपए हड़पने से लेकर अन्य अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया गया है। सुसाइड नोट्स में सीएम योगी आदित्यानाथ से गुहार लगाते हुए लिखा कि आरोपियों को आशाराम बापू की तरह ही आजीवन कारावास दिया जाए।
सुसाइड नोट के तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिन लोगों का सुसाइड नोट में नाम लिखा है, उनसे पुलिस पूछताछ करेगी। आत्महत्या से पहले दोनों ने सुसाइड नोट आश्रम के ग्रुप में भेजे थे।इसे देख स्वजन आनन-फानन में आश्रम पहुंचे। वहां दोनों बहनों के शव पंखों के हुक से साड़ी के फंदे पर लटके मिले।
आत्महत्या करने वाली दोनों बहनों के परिवार ने आश्रम के कर्मचारियों को बेटियों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि उनकी बेटियों को मौत की दहलीज तक पहुंचाने वाले आश्रम के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे