सोनोली बार्डर पर तस्करो ने बुलाई ट्रेन्ड लड़कियो की फौज——

सोनोली बार्डर पर तस्करो ने बुलाई ट्रेन्ड लड़कियो की फौज------

एसएसबी के जवान रात्रि नौ बजे के बाद समा जाते है अपने बैरक मे ।

सोनौली कार्यालय /महाराजगंज
भारत नेपाल के सुनौली बॉर्डर पर स्थित कस्बा सुनौली की गली नंबर 2 3-4 पर दिन भर एसएसबी के जवान अत्याधुनिक असलहों से लैस होकर बॉर्डर के उक्त गलियो की निगरानी करते हैं और रात होते ही 9:00 बजे के बाद जवान अपने बैंरिको में समा जाते हैं । जब कि तस्करो ने बीरगंज बार्डर से ट्रेन्ड लड़कियो की फौज बुला लिया है ।
शनिवार की रात करीब 9:00 बजे सोनौली बॉर्डर की सुरक्षा जांचने हेतू इन्डो नेपात टीम सुनौली के गली नंबर 2 3 4 को देखा और परखा तो पया कि दिन मे गिस स्थान पर से दो से तीन जवान अशलहो से लैस होकर कड़ा पहरा देते हैं और हर आने-जाने वाले टोटके रोकते हैं । उन स्थानों पर देर रात तक एक भी जवान नहीं दिखे । उक्त रास्ते पर तस्कर एव कैरियरो का घुडदौड़ तेज था । 15 से 25 वर्ष की लड़कियां कुछ महिलाएं अपने सर पर कई तरह के गठर लादकर कुछ भारत से नेपाल जा रही थी तो कुछ नेपाल से भारतीय सीमा भे आ रही थी । बर्तन गाली नंबर दो की मोड़ पर चाय बेचने वाले एक युवक से पूछा गया तो उसने बताया कि जवान दिन भर पैदल आवा जाही पर रोक लगाते हैं और रात में खुला छोड़ देते हैं । उसने यह भी बताया कि तस्करों की अपनी लड़कियो की पूरी फौज है दर्जन भर लड़कियां इस घंधे मे माहिर है । कुछ तो बाहर की है तो कुछ लोकल की लड़किया है । यह लड़किया तस्करो के लिस हथियार के रुप मे भी कार्य करती है । एक कैरियर ने बताया कि तस्करो के लिए रात मे कार्य करने वाली लड़किया ट्रेन्ड सुदा लड़किया है । रात मे इन्हे पकड पाना आसान नही है । इन ट्रेन्ड सुदा लडकियो मे से कुछ बीरगंज बार्डर से आयी है । और नेपाल के बेलहिया मे किराये पर मकान लेकर रहती है । दिन भर सोती है और रात मे इस पार से उसपार घुडदौड मचाती है । इस सम्बंध मे एसएसवी के कमान्डेट से वार्ता कर उनका पक्ष लेने का पास किया गया लेकिन वार्ता नही हो पाया ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे