१२ सितंबर से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
सतीश कुमार चतुर्वेदी राष्ट्रवादी काग्रेश पार्टी प्रत्यासी विधान सभा क्षेत्र नौतनवा जनपद - महराजगंज उ०प्र० बंसत पंचमी और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
१२ सितंबर से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
आईएनन्यूज, नौतनवा:
राष्ट्रवादी काग्रेंस पार्टी के कैम्प कार्यालय नौतनवा स्थित पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सतीश कुमार चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता किया। पत्रकार वार्ता के दौरान शासन व प्रशासन के उदासीनता पर सवाल खड़ा किया। कहा कि अब वह भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
प्रदेश सचिवने कहा कि उत्तर प्रदेश मे दैवीय आपदा बाढ़ के रुप मे विभत्स रुप लिया जिससे जनपद महराजगंज मे मौजूदा पांचो विधान सभा बाढ़ की चपेट मे है।लेकिन मौजूदा प्रदेश मुखिया जनपद के भाजपा विधायक क्षेत्रों के जायजा लेने के लिए अपना (उड़न खटोला) हेलीकाप्टर उतारे लेकिन नौतनवा का प्रदेश मुखिया ने नजर अन्दाज करते हुए यहां उतरना उचित नही समझे। खैर कोई बात नहीं पार्टी यह मांग करती है कि प्रदेश व केन्द्र मे भाजपा का सरकार यहां तक कि राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति भी भाजपा से है लिहाजा अब सरकार को बाढ़ क्षेत्रों मे राहत सामग्री के साथ बर्बाद हुए फसल का तत्काल मुआवजा एंव गिरे हुए मकान के बदले मकान देना चाहिए।और अगर आने वाले 10 सितम्बर तक मुआवजे का कार्यक्रम चालू नही हुआ तो 12 सितम्बर को पार्टी नौतनवा तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी। फिर जिला मुख्यालय होते हुए विधान सभा भवन तक घेरा जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।





