36 लाख रुपए की हीरोइन के साथ दो गिरफ्तार

36 लाख रुपए की हीरोइन के साथ दो गिरफ्तार
एसएसबी और पुलिस पूछताछ करने में जुटी ।
आई एन न्यूज़ नौतनवा :
नौतनवा थाना क्षेत्र के करमहवा गांव के पास पुलिस और एसएसबी के संयुक्त जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के पास से 170 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दवा एसएसबी ने किया है । जिसकी कीमत 36 लाख आंका गया है।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एसएसबी और पुलिस संयुक्त रुप से मुखबिर की सूचना पर करमहवा गांव के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया और उनकी जामा तलाशी लिया तो उनके पास से 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।
पकड़े गए दोनों व्यकित नौतनवा थाना क्षेत्र के एक चौतरवा गांव का पाथर गुप्ता उर्फ पंचू तो दूसरा नीरज सिंह नरकटहा निवासी बताया गया है ।
पत्थर गुप्ता उर्फ पंचू नौतनवा थाना क्षेत्र का 42 नंबर पर हिस्ट्रीशीटर दर्ज है और कई बार जेल भी जा चुका है।
पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से SSB पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।
बरामद हेरोइन की कीमत करीब 36 लारव रुपये आंके जा रहे है।
सूत्र बताते हैं कि एसएसबी और पुलिस ने चौतरवा गांव में ही छापेमारी किया और वहीं से दोनों को गिरफ्तार किया । और एक अदद असलहे भी बरामद होने की खबर हैं किंतु असलहा बरामद होने की बात कोई भी जिम्मेदार अधिकारी स्वीकार नहीं रहा । बताया जा रहा है कि पाथर गुप्ता को सत्ता पक्ष से राजनैतिक संरक्षण से प्राप्त है ।





