खुले में शौच करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त,उठाया ये बड़ा कदम
खुले में शौच करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त,उठाया ये बड़ा कदम
आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊः लखनऊ के सरोजनी नगर ने एक कदम स्वछता की ओर बढ़ाया है। इस बात का अंदाजा आप यहां से लगा सकते हैं कि प्रशासन ने एक अनोखा निर्णय लेकर लोगों को शौचालय इस्तेमाल करने के लिए मजबूर कर दिया है। प्रशासन का यह निर्णय स्वछता अभियान की तरफ एक महत्वपर्ण कदम माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सरोजनी नगर के बीडीओ ने आदेश जारी किए हैं कि जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं है उनके घर की बिजली कनेक्शन काट दिए जाएं। इसके बाद से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे घरों को चिन्हित कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

वहीं इस फैसले से लोगों में हड़कंप मच गया। नगर वासियों का कहना है कि बिजली काटे जाने के बाद उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने कहा कि शौचालय बनाने के लिए उन्होंने बीडीओ से समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय दिए बिना बिजली काट दी गई।





