हनीप्रीत मामला:पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
हनीप्रीत मामला:पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
आई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: हनीप्रीत को लेकर पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। दिलावर के बाद पुलिस ने हनीप्रीत का ड्राइवर प्रदीप को राजस्थान के लक्ष्मगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उसे जल्द सिरसा लाया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदीप कई दिनों से सालासर में था।
वहीं इससे पहले दोषी गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को पुलिस की एसआईटी टीम ने सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया था। दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने तथा राम रहीम को भगाने का षडयंत्र रचने का आरोप है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।





