ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इण्टर कालेज का प्रबन्धक पद का चुनाव हुआ ड्रा–
ठूठीबारी प्रतिनिधि/महाराजगंज
– ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इण्टर कालेज का प्रबन्धक पद का चुनाव हुआ ड्रा
– संस्थापक अध्यक्षा के मृत्य के बाद पनपे विवाद में आज हुआ मतदान
– भारत-नेपाल के बीच था मुकाबला बराबरी पर छुटा मुकाबला
स्थानीय राधा कुमारी इण्टर कालेज के प्रबन्धक पद को लेकर विगत 2014 के बाद से पनपा विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है। पद की चाह में एक भाई ने ही अपने भाई को फर्जी मुकदमे फंसा इस पद पर काबिज़ होने की चाह पाल रखी थी। पर हुआ सब कुछ उल्टा दिन शनिवार को तय तिथि के अनुसार चुनाव होना था पर मैच ड्रा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इण्टर कालेज की संथापक प्रबन्धक की मृत्य विगत 2014 में लम्बी बीमारी के कारण हो गई। उसके बाद से प्रबन्धक पद की दौड़ में करीबी के दो भाई आपस में भीड़ गए। नेपाल के एक पूर्व राज्यमंत्री ने अपने राह में कांटे को देख़ अपने ही भाई को नेपाल में गंभीर फर्जी मुक़दमा में फंसा जेल भेजवा दिया गया। जिसपर पुरे क्षेत्र में आन्दोलन शुरू हो गया था। वावजूद अब भी दो निर्दोष जेल में बन्द है। वही दूसरी ओर अपनी चाहत पूरी करने के लिए उक्त राज्यमंत्री के द्वारा अपनी पकड़ व प्रभाव से प्रबन्धक पद के चुनाव के लिए तिथि मुकर्रर करा ली गई जो 27 अगस्त को थी। चुनाव मैदान में ठूठीबारी के पूर्व ग्रामप्रधान राजेश सिंह व नेपाल के पूर्व गृहराज्य मंत्री के बीच होना था। सब कुछ तय तिथि के अनुसार हो रहा था। सभी ने अपनी अपनी जित के लिये समीकरण भी बना लिया था । पर होनी को कौन टाल सकता भारत-नेपाल के बीच हो रहे इस मुकाबले में किसी के सिर सेहरा नहीं बंध सका और 10 कार्यकारणी के सदस्यों के बीच परिणाम 5-5 का रहा। अब आगामी चुनाव की तिथि क्या होगी यह तो भविभय के गर्भ में है पर स्थानीय लोग जश्न में डूबे हुए है।
अरुण कुमार वर्मा





