एसएसबी के आईजी ने किया सरहद का दौरा —–
एसएसबी के आईजी ने किया सरहद का दौरा —–
60 करोड के कोकीन के बरामदगी टीम को 50 हजार का नगद पुरस्कार– —आईजी एसएसवी
सोनौली कार्यलय /महरागगंज
एसएसबी के महानिरीक्षक वी०एच० देसमुख ने आज देर शाम भारत नेपाल की सोनौली सरहद का दौरा किया दौरे के दौरान श्री देसमुख ने सरहद पर तैनात अपने अफसरों के साथ बैठक किया। सोनोाली बार्डर के भारत द्वार पर स्थित एसएसबी कैम्प मे शुक्रवार को हुए बैठक में .उन्होंने सरहद की सुरक्षा के स्थित की समीक्षा किया ।
इसके उपरान्त श्री देशमुख ने पत्तकारो से बातचीत मे बताया कि 60करोड के कोकीन पकड़ने वाले टीम मे इन्स्पेकटर हितेश्वरी चौधरी अविनाश कुमार हेड कास्टेबुल रमेश कुमार बिनोद कुमार सतीश कुमार अरविन्द कुमार महिला कास्टेबुल अनीता धुवे रानी सिह विनामिका कुशवाहा आदि को पचास हजार पुरुस्कार दिया । उन्होने यह भी कहा कि नेपाल से भारत कोकीन की खेप भेजने वाली महिला को काठमान्डू मे नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।इस दौरान सेनानायक शिव दयाल सेनानायक सीमांत मुख्यालय लखनऊ सन्जीव कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।



