पीएम मोदी का बर्थडे रिटर्न गिफ्ट, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

पीएम मोदी का बर्थडे रिटर्न गिफ्ट, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

पीएम मोदी का बर्थडे रिटर्न गिफ्ट, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

आई एन न्यूज ब्यूरो गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के तीसरे सबसे ऊंचे कंक्रीट निर्मित बांध, उनके गृह प्रदेश गुजरात के नर्मदा जिले में नर्मदा नदी पर यहां बने सरदार सरोवर बांध का आज अपने जन्मदिन पर लोकार्पण किया। मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यहां बांध और नर्मदा के जल की पूजा कर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा अन्य मंत्री उपस्थित थे। पूर्व की व्यस्तता के कारण इस योजना के भागीदार राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्यमंत्री नहीं आ सके।

पीएम मोदी का बर्थडे रिटर्न गिफ्ट, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था शिलान्यास
5 अप्रैल 1961 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस योजना का शिलान्यास किया था। पर्यावरणीय मंजूरी सबंधी मुद्दों के चलते इसका काम 1987 में शुरू हुआ पर नर्मदा बचाओ आंदोलन और अदालती आदेश के चलते 1994 से रोक दिया गया निर्माण काम बाद में सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश पर 2000 में शुरू किया गया था। इसकी ऊंचाई को बढ़ाने को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी ने अनशन भी किया था। सिंचाई, पेयजल और जल विद्युत उत्पादन की इस परियोजना से गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान भी जुडे हैं।

पीएम मोदी का बर्थडे रिटर्न गिफ्ट, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

ये हैं खासियत
कुल लगभग 163 मीटर की ऊंचाई वाला यह बांध हिमाचल के भाखरा (226 मी) तथा उत्तर प्रदेश के लखवार (196 मी) के बाद तीसरे नंबर का सबसे ऊंचा डैम है। यह कंक्रीट के आयतन के हिसाब से अमेरिका के ग्रांड कूले डैम के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डैम है। इससे गुजरात के 9663 गांवों को पीने का पानी मिलेगा।

पीएम मोदी का बर्थडे रिटर्न गिफ्ट, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

गत जून में बांध के 30 गेट बंद करने की इजाजत मिलने से इसकी जलग्रहण क्षमता पौने चार गुना बढ गयी। इसकी ओवर फ्लो क्षमता बढ़कर 138.68 मीटर हो गई जो पहले मात्र 121.92 मी थी। संग्रहण क्षमता भी 4.73 मिलियन एकड फीट हो गई जबकि यह पहले मात्र 1.27 मिलियन एकड फीट ही थी। इस साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस बांध और नर्मदा परियोजना का एक प्रमुख मुद्दा बना रही सत्तारूढ़ भाजपा ने इस योजना में रूकावट डालते रहने का और दुष्प्रचार का कांग्रेस पर आरोप लगाया है जबकि कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि अब तक इसकी पाइपलाइन का काम ही पूरा नहीं होने से किसानों को इसका लाभ नहीं होगा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे