दुष्कर्म के आरोपी फलाहारी बाबा के कमरे से मिले महिलाओं के आभूषण और सीडी

दुष्कर्म के आरोपी फलाहारी बाबा के कमरे से मिले महिलाओं के आभूषण और सीडी
दुष्कर्म के आरोपी फलाहारी बाबा के कमरे से मिले महिलाओं के आभूषण और सीडी

 

आई एन न्यूज जयपुर:छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोप में फंसा राजस्थान में अलवर के फलाहारी प्रोपन्नाचार्य कौशलेंद्र महाराज के मामले की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। बाबा अस्पताल में ही भर्ती है। उधर, युवती के पिता ने बाबा पर अन्य महिलाओं के साथ भी गलत हरकत करने का आरोप लगाया है।

आरोप लगाने वाली युवती गुरुवार शाम परिजनों के साथ अलवर पहुंच गई थी। पुलिस ने उसके बयान लिए और आश्रम भी ले गई। शुक्रवार को पुलिस ने आश्रम और उससे जुड़े अन्य भवनों की जांच की। युवती ने आश्रम के जिस कमरे में दुष्कर्म का आरोप लगाया था, वहां से महिलाओं के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस ने कमरे से लैपटॉप और कुछ सीडी भी जब्त की हैं। साथ ही आश्रम के सीसीटीवी पैनल की हार्ड डिस्क से भी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच अस्पताल के आइसीयू में भर्ती फलाहारी बाबा को शुक्रवार को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी तबीयत पूरी तरह सामान्य है और पुलिस पूछताछ कर सकती है। उधर, पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश का कहना है कि फलाहारी बाबा की गिरफ्तारी पूरे मामले की जांच-पड़ताल के बाद ही की जाएगी।

युवती के पिता ने पत्रकारों को बताया कि कि उन्होंने बाबा को भगवान की तरह पूजा है। इसके बाद भी उसने बेटी के साथ जो कार्य किया, उससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि बाबा को इस कृत्य की सजा मिलनी चाहिए। बाबा ने छत्तीसगढ़ में कई महिलाओं के साथ कुकृत्य किया है। उन्होंने पीडि़त महिलाओं की सूची पुलिस को सौंप दी है। राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे