अवैध संबंध बना रहे जोड़े को छुपकर देख रहा था बच्चा,फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

अवैध संबंध बना रहे जोड़े को छुपकर देख रहा था बच्चा,फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

अवैध संबंध बना रहे जोड़े को छुपकर देख रहा था बच्चा,फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

अवैध संबंध बना रहे जोड़े को छुपकर देख रहा था बच्चा, फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

आई एन न्यूज इटावाः विगत कुछ दिन पहले एक मासूम की फावड़े के काटकर की गई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यकीन मानिए इस खुलासे के सच से रुबरु होकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे।

पुलिस ने किया चौंका देने वाला खुलासा 
बता दें कि भरथना थाना क्षेत्र के मुडैना गांव में 13 सितम्बर को एक 12 वर्षीय छात्र की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और घटना की जांच में जुट गई थी।

हत्या की सुपारी देने वाला अभी भी है फरार
छात्र की नृशंस हत्या ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए थे। पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच में जुटी थी। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस हत्यारे हरगोविंद तक जा पहुंची। पुलिस ने छात्र की हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है और हत्यारे को जेल भेज दिया है। हत्या की सुपारी देने वाला सत्यवीर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

तो इसलिए मासूम को उतारा मौत के घाट
छात्र की हत्या करने वाले हरगोविंद ने बताया कि आसू ने सत्यवीर को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इससे वह काफी घबरा गया था। बदनामी के डर से उसने मुझे 1 लाख रुपए देकर छात्र की हत्या करने की सुपारी दी। मैंने और सत्यवीर ने आसू को खेत में अकेला पाकर फावड़े से काटकर मार डाला।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे