जिले की खस्ताहाल सड़कों पर नहीं है योगी सरकार का ध्यान:कुंवर अखिलेश सिंह

जिले की खस्ताहाल सड़कों पर नहीं है योगी सरकार का ध्यान:कुंवर अखिलेश सिंह

जिले की खस्ताहाल सड़कों पर नहीं है योगी सरकार का ध्यान:कुंवर अखिलेश सिंह

जिले की खस्ताहाल सड़कों पर नहीं है योगी सरकार का ध्यान : कुंवर अखिलेश सिंह

मुख्य संवाददाता.धर्मेन्द्र चौधरी

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:बरसात व बाढ़ आपदा के बाद महराजगंज की अधिकतर प्रमुख सड़कें खस्ताहाल हो गयी हैं। जिस पर योगी सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
उक्त बातें सपा के पूर्व संसद सदस्य कुंवर अखिलेश सिंह ने गुरुवार को नौतनवा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि सबसे खराब स्थिति ठूठीबारी- निचलौल, निचलौल-महराजगंज व निचलौल सिसवा संपर्क मार्ग की है। यहां जगह-जगह मार्ग में गड्ढ़े हैं। पिछ़ले दिनों इन गड्ढ़ों को ईट के टुकड़ों से भरा तो गया था। मगर बरसात व जलभराव के कारण ईटें उखड़ गयी हैं। जिससे इन मार्गों पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पूर्व सांसद ने गडौरा चीनी मिल के पेराई सत्र को मार्ग की खस्ताहाली से जोड़ते हुये कहा कि नवंबर माह से मिल की में पेराई शुरु हो जायेगी। अगर अक्टूबर तक मार्ग दुरुस्त नहीं हुये, तो निचलौल-महराजगंज व निचलौल सिसवा पर आवागमन ठप होने की प्रबल संभावना है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे