नेपाल:भारतीय पिकअप की टक्कर से एक की मौत
नेपाल:भारतीय पिकअप की टक्कर से एक की मौत
इंडो नेपाल न्यूज़ डेस्क काठमांडू::झापा मे भारतीय नम्बर के पिकअप ने मर्निङ वाक में निकले एक पैदल व्यक्ति को ठक्कर मर दिया जिससे उसकी व्यक्ति की मौत हो गयी । कमल गाउँ पालिका ५ साबित्रा चौक मे गुरुबार सुबह पिकअप के ठक्कर से मर्निङ वाक में निकले पैदल व्यक्ति की मौत हुई है । पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही एस के ०१ जे १७७० नम्बर के भारतीय पिकअप ने मर्निङ वाकमा निकले कमल गाउँपालिका–५ आइतबारे के ४५ बर्षिय खेम चौलागाइ की मौत हुई है । चौलागाइ को सुबह ४ बजे पिकअप ने ठक्कर दिया था। ठक्कर से गम्भिर घायल हुए चौलागाइ को लाईफ लाईन अस्पताल दमक मे उपचार के लिए ले जया गया था । उपचार के क्रम मे उनका ४ः२० बजे मौत हुई इलाका प्रहरी कार्यालय दमक ने बताया । भारतीय पिकअप और चालक पुलिस के नियन्त्रण मे है । चालक को कानुन के अनुसार कार्यवाही होगा जिल्ला पुलिस कार्यालय झापा ने जानकारी दी ।





