फूड पॉइजनिंग से तेजस एक्सप्रेस के 26 यात्री बीमार, चिपलून में रोकी गई ट्रेन
फूड पॉइजनिंग से तेजस एक्सप्रेस के 26 यात्री बीमार, चिपलून में रोकी गई ट्रेन
आई एन न्यूज़ नई दिल्ली: गोवा से मुंबई जाने वाली प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में 26 यात्री फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए। फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिलते ही ट्रेन को कोंकण के चिपलून स्टेशन पर रोका गया। बीमार यात्रियों को लाइफ केयर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसारट्रेन में सुबह का नाश्ता करने के बाद लोगों को दिक्कत होनी शुरू हुई। करीब 300 यात्रियों को नाश्ता दिया गया था। ट्रेनों में खाना आईआरसीटीसी मुहैया कराती है। आईआरसीटीसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





