हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका की हत्या

हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका की हत्या

हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका की हत्या

आई एन न्यूज टीम पानीपत: पानीपत के चमराडा व काकोदा के बीच हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया का पीछा करके 4 अज्ञात कार सवारों ने गोली से भूना। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। हर्षिता की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा डीएसपी देशराज व स्थानीय इसराना पुलिस व एफएसएल की  टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया वाशी नर नारी हाल निवासी नरेला व उसके 3 साथी कलाकार चमराडा गांव से करीब 5 बजे प्रोग्राम खत्म करके काकोदा की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। पीछे से आ रही काले रंग की कार में चार युवकों ने उनकी कार रुकवाई व उनके तीनो साथियों को नीचे उतरने को कहा और हर्षिता की कनपटी पर गोली मार दी। जिसमें हर्षिता दहिया की मौके पर ही मौत हो गई।
PunjabKesari
मौके पर पहुंचकर पुलिस और हर्षिता के 3 साथियों से  पूछताछ कर रही है। हर्षिता ने मौत से कुछ दिन पहले अपना वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर चुकी थी उस वीडियो में हर्षिता को जान से मारने की धमकी देने वाले का नाम और नंबर भी बता रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे