8 नवम्बर को विपक्ष का ब्लैक डे,देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

8 नवम्बर को विपक्ष का ब्लैक डे,देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

8 नवम्बर को विपक्ष का ब्लैक डे,देशव्यापी विरोध प्रदर्शन8 नवम्बर को विपक्ष का ब्लैक डे,देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

आई एन न्यूज नई दिल्ली: नोटबंदी को सदी का सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए विपक्ष ने सोमवार को घोषणा की कि वह आठ नवबंर को काला दिवस मनाएंगे। देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विपक्ष का दावा है कि नोटबंदी के कारण अर्थव्यवस्था एवं नौकरियों को नुकसान पहुंचा है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1000 रुपए और 500 रुपए के नोटों को प्रचलन से बंद किए जाने की घोषणा की थी। विपक्ष ने तभी नोटबंदी के फैसले के कारण अर्थव्यवस्था की हालत बुरी होने, बेरोजगारी बढऩे और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) कम होने की आशंका जताई थी।
मनमोहन सिंह की आशंका हुई सच साबित: गुलाम नबी
आजाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के कारण जीडीपी में दो प्रतिशत कमी आने की जो आशंका जताई थी, वह पूरी तरह सही साबित हुई। आजाद के साथ तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन और जदयू के शरद यादव भी मौजूद थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्षी दल संसद के भीतर आपसी समन्वय से काम करते हैं। किन्तु पिछले मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्षी नेताओं की बैठक में एक समन्वय समिति बनाने का निर्णय किया गया। समिति के सदस्यों को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे दो सत्रों के बीच की अवधि में विभिन्न 18 दलों के नेताओं से बातचीत कर समन्वय करें।
उन्होंने कहा कि इस समन्वय समिति की कल पहली बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि आठ नवंबर को सभी विपक्षी दल अपने अपने तरह से ‘‘काला दिवस’’ मनाएं। उन्होंने सरकार के इस फैसले को ‘‘सदी का सबसे बड़ा घोटाला’’ करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद पूरा देश सड़कों पर आ गया और लोगों को लाइनों में घंटों खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
नोटबंदी के दौरान 120 लोगों की मौत: गुलाम नबी आजाद
आजाद ने कहा कि नोटबंदी के कारण सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 120 लोग मारे गए जबकि अनाधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इनकी संख्या &00-400 है। इनमें लाइन में खड़े होने के दौरान दिल का दौरा पडऩे से जान गंवाने वाले व्यक्ति भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा सरकार ने काला धन, जाली मुद्रा और आतंकवादियों के वित्त पोषण पर रोक जैसे जिन उद्देश्यों के लिए नोटबंदी का फैसला किया था, उनमें से कोई भी मकसद पूरा नहीं हुआ क्योंकि 99 प्रतिशत मुद्रा तो वापस आ गई। शेष मुद्रा सहकारी बैंकों तथा पड़ोस के देशों के बैंक में जमा कराई गई है। आजाद ने स्पष्ट किया कि आठ नवंबर को कांग्रेस की अगुवाई में 18 विपक्षी दल अपने अपने क्षेत्रों में अपने कार्यक्रमों और योजना के अनुसार नोटबंदी के फैसले का विरोध करेंगे।
आम आदमी पार्टी मनाएगी धोखा दिवस
दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी 8 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी 8 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन  धोखा दिवस मनाने जा रही है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश की जनता पर जबरदस्ती थोपे गए नोटबंदी के निर्णय की वजह से आज देश की अर्थव्यवस्था डूब रही है। देश की जनता के साथ केंद्र में बैठी मोदी सरकार में बहुत बड़ा धोखा है। (एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे