आर्मी चीफ बिपिन रावत ने फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग की

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग की

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग कीआर्मी चीफ बिपिन रावत ने फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग की

आई एन न्यूज दिल्ली::सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। 1899 में जन्मे जनरल करियप्पा 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ थे।

सेना प्रमुख ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा के नाम की सिफारिश भारत रत्न के लिए की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूसरों को यह सम्मान (भारत रत्न) मिल सकता है तो मुझे कोई वजह नहीं दिखती कि उन्हें (फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा) यह सम्मान नहीं दिया जाए ।

सैम मानेकशॉ के बाद 1986 में जनरल के. एम. करियप्पा को फील्ड मार्शल का पद दिया गया। यूं तो वह मानेकशॉ से काफी सीनियर थे लेकिन फील्ड मार्शल की पदवी उन्हें काफी बाद में मिली। यह पदवी मिलने के 6 साल बाद 1993 में उनका देहांत हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध के अलावा करियप्पा ने 1947 में भारत-पाक युद्ध में भी सेना का नेतृत्व किया था। (एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे