हैदराबाद: अन्नपूर्णा स्टूडियो में लगी आग, दो तेलुगू फिल्मों के सेट हुए खाक

हैदराबाद: अन्नपूर्णा स्टूडियो में लगी आग, दो तेलुगू फिल्मों के सेट हुए खाक

हैदराबाद: अन्नपूर्णा स्टूडियो में लगी आग, दो तेलुगू फिल्मों के सेट हुए खाकआई एन न्यूज हैदराबादः यहां के बंजारा हिल्स स्थित अन्नपूर्णा स्टूडियो में रविवार को आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक इसमें तेलुगू फिल्मों के दो स्टूडियो भी जलकर खाक हो गए।

घटना शाम छह बजकर तीस मिनट के आसपास की बताई जाती है। हालांकि राहत की बात ये रही कि घटना के वक्त स्टूडियो में कोई नहीं था। न्यूज एजेंसी के अनसुार घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया पहुंची हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकती है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में अन्नपूर्णा स्टूडियो में रियलिटी शो और टीवी एपिसोड की शूटिंग हुई थी। सूत्रों के अनुसार जिस वक्त स्टूडियो में आग लगी। उस दौरान एहतियातन आसपास से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे