विकास और जनहित मुद्दे पर केन्द्र है गम्भीर – –पंकज चौधरी

विकास और जनहित मुद्दे पर केन्द्र है गम्भीर - --पंकज चौधरी

बृजमनगंज / महराजगंज
आईएन न्यूज —
देश के चौमुखी विकास के साथ साथ जन हितों को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार गम्भीर है । केंद्र द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है । उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के सांसद पंकज चौधरी ने आदर्श इंडेन गैस ग्रमीण वितरक शाहाबाद घोड़नामपुर की और से प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्रों में गैस वितरण कैम्प में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को सम्बोधित करते हुए कही । इसी के साथ श्री चौधरी ने क्षेत्र के कुल 100 पात्रों में गैस सिलेंडर वितरित किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित योजनाएं समाज के अंतिम ब्यक्ति तक पहुंच रही है । जिसका उदाहरण है प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना जिसके तहत हर उन गरीबों के घर गैस कनेक्सन पहुंचा है । जिनके घर गैस चूल्हा अब तक नही था । इस अवसर ऋषि त्रिपाठी शिवेंद्र सिंह चौधरी अरुण शुक्ल विवेका पाण्डेय विजय सिंह एडवोकेट योगेन्द्र यादव जितेंद्र शर्मा हरिश्चंद्र सोनकर राकेश जयसवाल राजू सिंह जे पी गौड़ बबलू सिंह कन्हैया चौहान अनिरुद्ध तिवारी गुल्ली सिंह विश्वम्भर प्रसाद विपिन सिंह सहित
भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे