सड़क हादसे में सोनौली कोतवाल व एसओ नौतनवा समेत चार पुलिसकर्मी घायल, रेफर

सड़क हादसे में सोनौली कोतवाल व एसओ नौतनवा समेत चार पुलिसकर्मी घायल, रेफर
आई एन न्यूज नौतनवा;
देर रात को महाराजगंज जिला मुख्यालय से कप्तान की मीटिंग से नौतनवा के लिए लौट रहे एसओ नौतनवा, कोतवाल सोनौली समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। सभी को स्थानीय अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
मीटिंग के बाद दोनो थाना इंचार्ज सोनौली थाने की जीप में सवार थे। बताया जा रहा है कि घटना रात में करीब ढ़ाई बजे नौतनवा क्षेत्र मुड़िला पेट्रोल पंप के पास हुई। धूंध के कारण जीप एक खड़े ट्रक से टकरा गयी। एसओ नौतनवा व चालक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जबकि सोनौली कोतवाल व एक अन्य सिपाही को चोटें आयी हैं। सभी गोरखपुर मेड़िकल कालेज में भर्ती बताये जा रहे हैं।











































