श्री नगर के कुछ हिस्सों में पाबंदी 

श्री नगर के कुछ हिस्सों में पाबंदी 

श्री नगर के कुछ हिस्सों में पाबंदी 

श्री नगर के कुछ हिस्सों में पाबंदी 

आई एन न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अलगाववादियों के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर के कुछ हिस्सों में आज पाबंदी लगा दी । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के सात थानाक्षेत्रों में पाबंदी लगायी गयी है।  उन्होंने बताया कि शहर के सफाकदल, नौहट्टा, खानयार, रैनावाड़ी और एम आर गुंज थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पाबंदी लगायी गयी है जबकि मैसूमा और क्रालखुद क्षेत्रों में आंशिक पाबंदी रहेगी । उनके अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

कल अलगाववादियों ने कश्मीर के शोपियां और कुपवाड़ा जिलों में नागरिकों के मारे जाने के विरोध में आज जुम्मे की नमाज के बाद शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया था । दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को एक मुठभेड़ में एक महिला की मौत हो गयी थी । इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर हुए थे । ग्यारह दिसंबर को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके में मुठभेड़ की चपेट में आने से एक अन्य महिला की जान चली गयी थी। इस बीच प्रशासन ने मीरवायज को नजरबंद कर दिया है जबकि गिलानी पिछले कुछ समय से नजरबंद में हैं।  मीरवायज ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे नजरबंद किया गया था लेकिन शाम को छोड़ दिया गया। ’’

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे