वनटांगिया गांव में आज आएंगे मुख्यमंत्री,प्रशासन चौकन्ना

आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज। उत्तर प्रदेश केे महराजगंज जिले के पनियरा ब्लाक क्षेत्र के चंदन चाफी बरहवा वनटांगिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ कर इन गांवों को खुशियों का सौगात देंगे। कार्यक्रम की सफलता व सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। डीएम, एसपी समेत जनपद स्तरीय सभी अधिकारी वनटांगिया गांव में डेरा डाले हुए और गांव को चमकाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्था में कोई खामी न रहे, इसके लिए चार दिनों से तैयारी चल थी। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियां की समीक्षा की। पेंशन, आवास, शौचालय, सहित 18 गांवों के वनटांगिया के अभिलेखों का गहन की समीक्षा की। गांव में बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि हर हाल में रात-दिन मेहनत कर गांवों को सरकार की लाभार्थीपरक व विकासपरख योजनाओं से आच्छादित किया जाए।वनटांगिया गांव में आज आएंगे मुख्यमंत्री,प्रशासन चौकन्ना

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
-11.30 बजे पूर्वाह्न प्रस्थान सोमवार, श्रीगोरक्षनाथ मंदिर कार द्वारा
– 11.35 बजे आगमन हेलीपैड एमपी पालिटेक्निक कालेज जनपद गोरखपुर, कार द्वारा
– 11.40 बजे प्रस्थान हैलीपैड एमपी पालिटेक्निक कालेज जनपद गोरखपुर, राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा
– 11.55 आगमन हेलीपैड-ग्राम चंदन चाफी बरहवां गांव, जनपद महराजगंज
– 12 बजे से 1 बजे तक वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने पर गांव में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ
– 1.05 बजे प्रस्थान हेलीपैड-ग्राम चंदन चाफी बरहवा गांव, महराजगंज राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा
——————————————–
वनटांगिया गाँव होगा निम्न चाक चौबंदवनटांगिया गांव में आज आएंगे मुख्यमंत्री,प्रशासन चौकन्ना
– पढ़ाई व दवा की होगी व्यवस्था
– तैयार होंगे खेल मैदान व आंगनबाड़ी केंद्र
– 5345 वनटांगियों को मिलेगा आवास
– बनवाए जाएंगे 5000 शौचालय
– पेंशन व रोजगार का भी मिलेगा लाभ
– 268 इंडिया मार्क हैंडपंप लगेंगे
– बनेगी सड़कें, सरकारी की सभी योजनाओं को मिलेगा लाभ
– 18 गांवों को होगा विद्युतीकरण
—————————
वनटांगियों को लाने के लिए 204 वाहन लगेवनटांगिया गांव में आज आएंगे मुख्यमंत्री,प्रशासन चौकन्ना
वनटांगिया गांव के ग्रामीणों को लाने के लिए एआरटीओ विभाग द्वारा 204 वाहन लगाए गए हैं। ये वाहन जनपद के आठ प्वाइंट मिलेंगे। जहां से ग्रामीण बैठक कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वनटांगियों की सुविधा के लिए इनके गांव के निकट प्वाइंड पर गाड़ी खड़ी रहेगी। कुसमुहवा, सोनाड़ी खास, कोल्हुआढाला, चानकी पुल, सेमरहनी चंदनपुर, कैंपियरगंज थाना, कटहरा शिव मंदिर, गौहरपुर अमहवा पर वाहन मौजूद रहेगी।
चिकित्सकीय टीम, हैलीपैड स्थल पर
डा. अभिषेक कुमार, डा. आशुतोष नारायण त्रिपाठी फार्मासिस्ट, शंभूनाथ तिवारी वार्ड ब्वाय, मोती प्रसाद वाहन चालक मौजूद रहेंगे।
चिकित्सकीय टीम, फ्लीट के लिए:
डा. एके श्रीवास्तव, डा. आरआर राय, डा. विजय कुमार दुबे, डा. जेपी ¨सह, डा. राजीव यादव, मो. कमाल खान चीफ फार्मासिस्ट, प्रखर राज चौधरी लैब टेक्नीशियन, अश्वनी कुमार तिवारी, बृजेश कुमार वार्ड ब्वाय, शरीफ अंसारी वाहन चालक मौजूद रहेंगे।

खाद्य सैंपुलिंग टीम

डा.शमसुलहुदा प्रभारी जिला कुष्ठ अधिकारी, श्रीराम मौर्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अमित कुमार पांडेय शामिल हैं, जबकि वाहन चालक कमला प्रसाद उपस्थित रहेंगे।

सेफ हाउस कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया

डा.आरबी यादव, डा. अजय मोहन भाष्कर, डा. विभूति शुक्ला, शेख जाकिर हुसैन, महेंद्र कुमार, बृजेंद्र यादव वाहन चालक, अन्य पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं।