वन कर्मियों पर जानलेवा हमला के मामले में 6 पर मुकदमा 

वन कर्मियों पर जानलेवा हमला के मामले में 6 पर मुकदमा 

वन कर्मियों पर जानलेवा हमला के मामले में 6 पर मुकदमा 

आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज :: यूपी के वन प्रभाग गोरखपुर बाकी रेंज पनियरा के धवाई बीट में वन माफियाओं द्वारा वन कर्मियों पर किए गए जानलेवा हमला के मामले में वनरक्षक की तहरीर पर पनियरा थाने में 6 वन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।वन कर्मियों पर जानलेवा हमला के मामले में 6 पर मुकदमा 
तीन जनवरी को रात्री अंधेरे में पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा और ग्राम सभा पनियरा के 6 वन माफिया असलहों के बल पर बांकी रेंज के धवाई बीट में साखू का पेड़ काट रहे थे। जहां मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने जब वन माफियाओं को पकड़ने का प्रयास किया तो वन माफियाओं ने सरकारी कार्य में बांधा डालते हुए वन कर्मियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। अपने अवैध असलहों से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिसमें एक वन माफिया को वन कर्मियों ने धर दबोचा शेष 5 बन माफिया मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए। इस मामले को जहां वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए एक जांच टीम गठित कर जांच शुरू कर दिया है। वही वनरक्षक अमित कुमार पांडेय के तहरीर पर पनियरा थाने में चंद्र प्रकाश पुत्र बेचू पाल निवासी ग्राम सभा पनियरा, रमेश पुत्र बुद्धू निवासी रजौड़ा खुर्द, विक्की पुत्र श्यामदेव निवासी ग्राम सभा पनियरा, नंद लाल उर्फ ललकी पुत्र लालचंद , जय किशन पुत्र मदन, तथा विनोद पुत्र सोहन निवासी ग्राम सभा रजौड़ा के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 5/2018 धारा 147, 148, 149, 307, 353, आईपीसी और 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें चंद्र प्रकाश पुत्र बेचू पाल निवासी ग्राम सभा पनियरा को गिरफ्तार किया गया है शेष पांच फरार है । आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे