नेपाली युवा संघ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के विरोध में दूसरा दिन नेपाल बन्द

नेपाली युवा संघ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के विरोध में दूसरा दिन नेपाल बन्द
बुटवल में बसों में आगजनी भैरहवा में तोड़फोड़
भारी संख्या में भारतीय पर्यटक फसे
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली : नेपाल के बुटवल कस्बे से सटे देवदह नगर पालिक वार्ड नं 2 में एक फर्नीचर व्यवसायी एवं एमाले पार्टी के नेता को उनके ही दुकान में गोली मारकर हत्या किये जाने सें आक्रोशित नेपाली युवा संघ आज दूसरे दिन भी सड़क पर उतर कर रुपन्देही जिला के बुटवल,भैरहवा,लुम्बिनी,नवलपरासी समेत पूरे नेपाल में अनिश्चित काल के बन्द की घोषणा कर रखा है।घटना से आक्रोशित लोगो ने बुटवल कस्बे में एक ट्रक में आग लगा दिया जबकि भैरहवा में कई जगहों पर तोड़फोड़ हुई है। जिसके कारण आवागमन ठप है यात्री परेशान है। नव वर्ष के दौरान नेपाल के पर्यटक स्थलों पर गए सैकड़ो भारतीय यात्री पृथ्वी राजमार्ग पर फसे है।
शुक्रवार की दोपहर भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर से सटे नेपाल के रुपन्देही जिले में देवदह के व्यवसायी बसंत पौडेल उम्र 40 वर्ष की उनके फर्नीचर की दुकान में ही अज्ञात बाइक सवार दो लोगो ने फर्नीचर खरीदने के बहाने पहुंचे और गोली मार कर हत्या कर फरार हो गये।
शुक्रवार की दोपहर भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर से सटे नेपाल के रुपन्देही जिले में देवदह के व्यवसायी बसंत पौडेल उम्र 40 वर्ष की उनके फर्नीचर की दुकान में ही अज्ञात बाइक सवार दो लोगो ने फर्नीचर खरीदने के बहाने पहुंचे और गोली मार कर हत्या कर फरार हो गये।शनिवार से ही उक्त हत्या के विरोध में व्यवसायी और नेपाली युवा संघ कार्यकर्ता हत्यारो के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गये है। सुबह से ही रुपन्देही जिला समेत नवलपरासी,पाल्पा,लुम्बिनी और नेपाल के कई जिले बन्द है आवागमन ठप है। इस बंदी को युवा संघ नेपाल अनिश्चित काल के लिए बन्द का अहवान कर रखा है। कुछ अज्ञात लोगों ने बुटवल कस्बे में पोखरा जा रही एक नेपाली ट्रक में आग लगा दिया और आवागमन ठप कर दिया साथ ही भैरहवा नगर में कई बसों में तोड़फोड़ की खबर है।बन्द को लेकर नेपाल जा रही सैकड़ो छोटे बडे टूरिस्ट भारतीय वाहन सरहद से ही वापस लौट गयी। जबकि इससे ज्यादा सीमा पर रुक कर बन्दी समाप्त होने की प्रतिक्षा कर रहे है।
पुलिस कार्यालय बुटवल के पुलिस उपनिरीक्षक पवन भट्टराई ने बताया कि है कि हालात अब सामान्य है ।जल्द ही हत्यारे पकड़े जायेंगे।

