J&K :बडगाम में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

J&K :बडगाम में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

J&K :बडगाम में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा के जुहामा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है। आतंकियों की संख्या का अभी पता नहीं चला है, लेकिन वे एक घर के अंदर छुपे हुए हैं।

यह मुठभेड़ जिले के जुहामा चडूरा में उस वक्त हुई जब आतकियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों को बडगाम के रेदबाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और सुरक्षाबलों ने यहां पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया। सर्च ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की गई और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।(एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे