महराजगंज के डीएम और एसपी को वाहन चोरों ने दी चुनौती

महराजगंज के डीएम और एसपी को वाहन चोरों ने दी चुनौती

महराजगंज के डीएम और एसपी को वाहन चोरों ने दी चुनौती

महराजगंज के डीएम और एसपी को वाहन चोरों ने दी चुनौती

आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज:ख़बर का शीर्षक डीएम व एसपी साहब को तीख़ा लग सकता है। लेकिन सही है। महराजगंज में एक ऐसा वाहन चोर गिरोह सक्रिय है, जो उनके कार्यालयों के अगल-बगल से ही वाहनों की चोरी कर रहा है। गुरुवार को नौतनवा से महराजगंज कोर्ट में अपने किसी काम से गये पत्रकार गुुुड्डु जायसवाल की मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। डीएम व एसपी कार्यालय से महज कुछ़ फर्लांग दूर यह घटना हुई। गज़ब बात यह है कि चोरी हुए स्थल के इर्द-गिर्द से पिछ़ले दिनों दर्जनों मोटरसाइकिलों की चोरी हुई हैं। मतलब साफ है कि वाहन चोर डीएम व एसपी के आंगन में ही चोरी कर खुली चुनौती दे रहे हैं।
सवाल यह उठ़ रहा है कि जब साहब लोग अपने ही आंगन की निगरानी में टांय-टांय फिस्स हैं, तो दूरस्त मामलों को कैसे ” कैचअप” करेंगे। या फिर सब कुछ़ सिर्फ खानापूर्ती है ,,नौकरी की। ,,चोर पास- पुलिस फेल । यह है महराजगंज का प्रशासनिक तंत्र। योगी जी का मेला है, खिचड़ी खाने व चढ़ाने गोरक्षनाथ मंदिर जरुर जायें।
साहब लोग भी जाते हैं। ,,फिर भी चोर उन्हें चुनौती दे जाते हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे