भारत ने माना-आतंकवाद को लेकर पाक के साथ हुई गुप्त बैठक

भारत ने माना-आतंकवाद को लेकर पाक के साथ हुई गुप्त बैठक

भारत ने माना-आतंकवाद को लेकर पाक के साथ हुई गुप्त बैठक

 

आई एन न्यूज नेशनल डेस्कसरकार ने भारत एवं पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के बीच थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में पिछले माह के आखिर में मुलाकात होने की आज पुष्टि की और संकेत दिए कि सीमापार आतंकवाद पर केन्द्रित इस बैठक में कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर भी बात हुई है।
PunjabKesari
थाइलैंड में हुई थी गुप्त बैठक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्रीफिंग में इस आशय के सवालों के जवाब में कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच बातचीत की अलग-अलग प्रणालियां हैं जिनमें दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)पाकिस्तान रेंजर्स के बीच संवाद शामिल है। बैंकाक में 26 दिसंबर को भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तानी एनएसए नासिर खान जंजुआ के बीच मुलाकात होने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि हमने कहा कि बातचीत और आतंकवाद साथ साथ नहीं चल सकते लेकिन आतंकवाद पर बातचीत तो आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत आतंक और सीमापार आतंकवाद पर केन्द्रित थी।

जाधव का उठा मुद्दा 
यह कहे जाने पर कि पाकिस्तान की कैद में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कमांडर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान आतंकवादी मानता है, ऐसे में यह कैसे माना जा सकता है कि जाधव के मुद्दे पर बात नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि लोग समझ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच हुई इस बैठक के एक दिन पहले इस्लामाबाद में जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात हुई थी जिसे लेकर भारत ने पाकिस्तान पर आपसी सहमति का उल्लंघन करने एवं जाधव की मां और पत्नी को परेशान करने का आरोप लगाया था। डोभाल और जनरल जंजुआ की मुलाकात के वक्त दोनों देशों के बीच सिर्फ जाधव का मुद्दा ही सुर्खियों में था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे