.सोनौली बार्डर पर 25 लारव के ब्राउन सूगर के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
सोनौली बार्डर पर 25 लारव के ब्राउन सूगर के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत-नेपाल सीमा सोनौली के पगडण्डी मार्ग तिलहवा के पास एसएसबी और सोनौली पुलिस की सयुक्त टीम ने गस्त के दौरान एक नेपाली नागरिक के पास ब्रॉउन शुगर बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत करीब पच्चीस लाख रुपये आंका गया है।
गुरुवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एसएसबी कम्पनी और सोनौली पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के श्यामकाट भगवानपुर सोनौली डंडा हेड समेत पगडण्डी मार्गो पर सयुक्त रूप से गश्त कर रही थी उसी समय डंडा हेड तिलहवा गांव के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जाच में उसके जेब से सत्तर ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया।
पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम हरी खड़का निवासी नवलपरासी नेपाल बताया।
प्रभारी कोतवाल सोनौली बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
गस्त टीम मे एसएसबी एस.आई डंडा हेड गजेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सोनौली अवधेश नारायण तिवारी एस.आई सुरेन्द्र उपाध्याय समेत कई जवान रहे।





