69वा गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बनायेगें नौतनवा नगरपालिका अध्यक्ष गुड्डू खान

69वा गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बनायेगें नौतनवा नगरपालिका अध्यक्ष गुड्डू खान

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा : 69 वा गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए नौतनवा चेयरमैन तनमन से जुटे हुए है। नौतनवा गांधी चौक पर स्थित बापू के प्रतिमा को फूल माला से सजाया जा रहा है। और चौराहा विजली से जगमगा रहा है।
बता दे कि 69 वा गणतंत्र दिवस को नौतनवा नगर मे ऐतिहासिक मनाने के लिए चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान द्वारा कस्बे के गांधी चौक पर सुबह 9:30 बजे ध्वजा रोहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी पूर्व संध्या से चल रही है। कार्यक्रम में कोई कोर कसर न रह जाय उसके लिए वह स्वयं गांधी चौक का कई राउड निरीक्षण कर चुके है।
श्री खान ने इंडो नेपाल न्यूज माध्यम से अपील करते हुए कहा कि इस महापर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाया जायेगा जिसमे आप सभी नगर निवासियों, गुरुजन,छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं सभी भाइयो-बहनो को सादर आमंत्रित किया जाता है।
उन्होने यह भी कहा है कि अमनमणि त्रिपाठी विधायक नौतनवा द्वारा झण्डारोहण किया जाना है। इस दौरान विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है । जिसमे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।





