नोएडाः चलती कार में लगी आग,मां-बेटे जिंदा जले

नोएडाः चलती कार में लगी आग,मां-बेटे जिंदा जले

नोएडाः चलती कार में लगी आग,मां-बेटे जिंदा जले

आई एन न्यूज नोएडाः नोएडा में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कार में आग लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने बताया कि रविवार रात फलैदा मार्ग पर रबूपुरा इलाके में एक कार में अचानक आग लग गई। जिससे उसमें सवार महिला सरोज और उसके पुत्र कालू की मौत हो गई। कार हरियाणा के फरीदाबाद जा रही थी। घटना के समय कार महिला के ससुर चला रहे थे जो इस घटना में बच निकले।

सिंह ने बताया कि महिला के परिजन इस मामले में ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं जबकि ससुराल पक्ष के लोग इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे