दिल्ली के मंडी में लगती है पुरुषों की बोली

दिल्ली के मंडी में लगती है पुरुषों की बोली

दिल्ली के मंडी में लगती है पुरुषों की बोलीदिल्ली के मंडी में लगती है पुरुषों की बोली

विशेष संवाददाता-विजय कुमार सिंह की एक रिपोर्ट

आई एन न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में जिस्म फरोसी का धंधा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि दिल्ली के इन इलाकों से किसी सभ्य पुरूष का रात के 10 बजे निकला मुश्किल हो गया है। यह बात सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। हम बात कर रहे हैं ‘Gigolo Market’ की। जहां पर मर्दो की मंडी सजती है।

यहां लड़कियों की नहीं बल्कि मर्दों की बोली लगती है। यह कारोबार इतना फैल गया है कि  यह पर कई प्रमुख VVIP इलाकों में आसानी से रात 10 बजे से सुबह 4 बजे  देखी जा सकती है।  ‘जिगोलो मार्केट’ से फेमस इस बाजार में मर्दों की मुंहमांगी कीमत दी जाती है। 

बता दें कि  राजधानी के कई इलाकों में यह कारोबार है।  सरोजनी नगर, लाजपत नगर, पालिका मार्केट और कमला नगर मार्केट समेत कई इलाकों में रात होते ही मर्दों की जिस्म फरोशी के धंधे में लिप्त है। इनकी बोली लगाने वाली युवतिया युवा जिस्म को देखना चाहती है। यह महिलाएं संभ्रांत घरानों या इलाकों से संबंध रखती हैं। 

ये बुक किए जाते हैं मर्द

युवाओं के जिस्म के सौदेबाजी का काम बेहद नियोजित तरीके से होता है।  यही वजह है कि कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा इन्हें अपनी संस्था को देना होता है, जिनसे ये जुड़े हुए हैं। जिगोलों को बुक करने का काम हाईफाई क्लब, पब और कॉफी हाउस में भी होता है।  कुछ घंटों के लिए जिगोलो की बुकिंग 1800 से 3000 हजार रुपए और पूरी रात के लिए 8000 रुपये तक में होती है। इसके अलावा युवाओं के गठीले और सिक्स पैक ऐब्स के हिसाब से 15 हजार रूपए तक कीमत दी जाती है।

कारोबार को दिल्ली के कई युवा अपना प्रोफेशन बना चुके हैं तो कई अपनी लक्जरी जरूरतों की पूर्ति के लिए इस दलदल में फंस रहे हैं।  इनमें इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्र सबसे ज्यादा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे