एसएसबी की जगरूकता टीम सीमावर्ती क्षेत्रो में जाना हाल
एसएसबी की जगरूकता टीम सीमावर्ती क्षेत्रो में जाना हाल

विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया की रिपोर्ट
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:भारत नेपाल सीमा बसे लोगो को एसएसबी टीम द्वारा राष्ट्र के प्रति सम्पर्ण और स्वच्छता को लेकर जागरुक किया गया ।
शुक्रवार को जागरूकता टीम अत्तरराष्ट्रीय महत्व के सोनौली बार्डर पहुंचा और सोनौली स्थित एसएसबी कम्पनी पर दुतीय सेनानायक अनुलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोनौली के व्यापारियो एवं गणमान्य नागरिको के साथ एक समन्यवय बैठक किया।
जिसमे एसएसबी टीम के अधिकारियो ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिको को एक अभियान के तहत देश और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान पथलहवा से शुरू होकर सोनौली तक पहुँची है। इस दौरान अधिकारियो ने सीमाई क्षेत्रों को बहुत करीब देखा और हाल जाना। साथ ही बैठक में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और स्वच्छता पर जोर देते हुए आम नागरिको से सीमा पर हो रहे आराजक गतिविधियों को रोकने के लिए अपील करते हुए कहां कि भारत नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है। दोनों देशो की संस्कृति व सभ्यता एक हैं। हम सभी को भाई चारे का संबंध बनाये रखना हैं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या हमें दे जिससे समय रहते उस पर कार्यवाही किया जा सके।
समन्यवय बैठक में मुख्य रुप से एसएसबी सिविल विंग के अर्गनाइजर ओमवीर सिंह, इंस्पेक्टर रजा मुराद अली, ए०राजा,अष्टभुजा मिश्रा, वकील अहमद, प्रदीप नायक,सोनू,सचिन त्रिपाठी,धर्मेन्द्र जायसवाल,अमीर आलमसहित तमाम लोग मौजूद रहें।


