जाम की समस्या को नासूर बना रहा फुटपाथी अतिक्रमण
जाम की समस्या को नासूर बना रहा फुटपाथी अतिक्रमण

सोनौली में फुटपाथों पर सजती हैं दुकानें
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:भारत-नेपाल सीमा का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाने वाला सोनौली कस्बा जाम की समस्या से तो जुझ ही रहा है, साथ ही मार्ग के फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण ने समस्या को और भी गंभीर बना दिया है।
फुटपाथ पर सज रही दुकानें राहगीरों के लिए खतरे के सबब बनते जा रहे हैं। अतिक्रमणकारियों की मनमानी से राहगीरों के साथ-साथ कस्बेवासियों का भी सड़क पर चलना जोखिम भरा सफर हो गया है। अभी कुछ दिन पूर्व ही सोनौली में वाहनों की कतार व जाम की समस्या को लेकर एक जागरुकता व प्रशासनिक समन्वय बैठक की तो गयी। मगर उस बैठ़क का कोई असर नज़र नहीं आ रहा है।साथ ही पुलिस की पैदल गश्त में यह फुटपाथ वाले जाम की समस्या में नजर नही आते।
मुख्य मार्ग पर वाहनों का कब्जा है, तो मार्ग के फुटपाथ पर कपड़े ,चाट-खोमचे, पकौड़े,फल आदि के ठेलों की दुकान सजी है। जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी जाम के झाम से जूझना पड़ता है। बाबा लाज के आसपास, रामजानकी मंदिर चौक से लेकर नो मेंस लेंड तक एवं दो नंबर गली चौक के पास फुटपाथ का अस्तित्व ही नहीं है। जिससे आवागमन पर असर पड़ ही रहा है, साथ ही दुर्घटना की आशका राहगीरों की जान को ख़तरे में है।

