22 दिनो से बेटी की तलास मे भटक रहा पिता
22 दिनो से बेटी की तलास मे भटक रहा पिता —
पुत्री की तलास के लिए नौतनवा और मलिक परसा थाने का कर रहा परिकर्मा –
आईएन न्यूज ब्यूरो सोनौली बार्डर /महराजगंज
नौतनवा थाना क्षेत्र के जंगल से सटे बेलभार टोला से तीन बच्चो का पिता एक नवालिग लड़की लेकर फरार हो गया है । लडकी का पिता 22 दिनो से कभी नौतनवा पुलिस तो कभी परसामलिक थाने पर तहरीर लेकर अपनी लडकी की तलास के लिए चक्कर लगा रहा है ।
बीते 1सितम्वर की शाम को पडोसी गाव करौता निवासी अर्जुन भर पुत्र राम अधार भर उम्र 40वर्ष जो तीन बच्चो का बाप है ।उसने एक योजगा के तहत पडोस के 14 वर्षीय लड़की को बदला फुसला कर भगा ले गया । और तभी लड़की के फिता अपनी पुत्री की तलास के लिए कभी नौतनवा तो मलिक परसा थाना का परिकर्मा कर रहा है ।लड़की के पिता का कहना है कि मेरे लडकी को लेजाकर बेच दिया है । पुलिस को तहरीर देने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही कौन कहे किसी ने पूछा तक नही है । रोते हुए पिता ने कहा कि मेरी बेटी ना समझ बच्ची है । वह कैसे होगी यही सोचकर दिल बैठा जा रहा है ।








































