में PM मोदी ने रखी नये एयरपोर्ट की आधारशिला, महाराष्ट्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन का किया उद्घाटन

मुम्बई में PM मोदी ने रखी नये एयरपोर्ट की आधारशिला, महाराष्ट्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन का किया उद्घाटन

आई एन न्यूज मुम्बई डेस्क :(रिज़वान खान की रिपोर्ट)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवी मुम्बई के 16000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखी व जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट पर देश के पहले कंटेनर टर्मिनल का उद्धाटन किया । इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी वी राव , मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी अशोक गजपती व अन्य मन्त्रीयों की मौजूदगी में इलेक्ट्रिक रूप से उद्धाटन किया गया । वहां पर कुछ देर संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मुम्बई के (बी के सी) ग्राउंड मे आयोजित महाराष्ट्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुंचे, जहां देश तथा विदेश से आये हुये बड़े उद्योगपतियों को संबोधित किया। पीएम ने ने अपने संबोधन की शुरुआत मराठी भाषा की चंद लाइनों से किया । पूरा सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।

पीएम ने देश तथा विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिये इस आयोजन के सम्मेलन पर महाराष्ट्र सरकार को बधाई दी तथा आये हुये निवेशकों की तारीफ की । पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अभिभाषण के दौरान महाराष्ट्र में शुरू कई परियोजनाओ के फायदे गिनाये । उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी होगा जब राज्यों का विकास होगा । अपनी बात को आगे बढ़ाते हुये उन्होंने कहा कि जनता की आसानी के लिये भारत सरकार ने पिछले तीन साल में 1400 कानून खत्म कर दिये हैं ,और आगे जो भी कानून बनाये जाते हैं लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाये जाते हैं ।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उज्ज्वला योजना को पांच करोड़ परिवार से बढ़ाकर आठ करोड़ परिवार कर दिया है ।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत साल भर में गरीब से भी गरीब परिवार को पांच लाख का हेल्थ इंश्योरेंस हमारी सरकार ने देने का निर्णय किया है ।

पांच करोड़ से भी अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा , भाजपा सरकार ने अयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 150 लाख वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया है ।


Translate »