इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोग अक्सर उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां पर उन्हें घूमने के अलावा कोई दिलचस्प चीज भी देखने को मिले. अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाने के शौकीन हैं, तो हम आपको ऐसी दिलचस्प जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आपको बेहद हैरानी होगी. हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात नहीं होती.

नॉर्वे

इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

नॉर्वे यह देश आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है. इसे मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है. मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता. बेशक इस अनुभव को वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है.

स्वीडन

इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

स्वीडन में तो करीब 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता. यहां मई से अगस्तस तक सूरज नहीं डूबता और जब ढलता है तो आधी रात को. फिर सुबह 4:30 बजे तक निकल भी आता है.

आइसलैंड 

इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है. यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं. यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है.

कनाडा

इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जो साल में लंबे अर्से तक बर्फ से ढका रहता है. हालांकि, यहां के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता भी है.

फिनलैंड

इन देशों में रोजाना नहीं होती रात! कहीं 100 तो कहीं 73 दिनों तक नहीं डूबता सूरज

फिनलैंड हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है. गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है. घूमने के लिहाज से यह देश काफी अच्छा है.

तो अगर आप इन बातों का खुद अनुभव करना चाहते हैं, तो एक बार इन देशों की सैर जरूर कर सकते हैं. इसके अलावा यहां कई खूबसूरत जगह भी हैं, जहां आप घूम सकते हैं.

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे